मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

काशी और कबीर

dk'kh vkSj dchj
lnkuUn 'kkgh

dk'kh esa dchj dk tUe gqvkA dk'kh esa gh mUgsa xq# feysA dk'kh esa gh Kku feykA dgrs gSa xaxk ds ?kkV ij jkekuUn ds [kM+kÅ¡ ls dchj dqpy x;s Fks vkSj xq# ds eq[k ls cjcl jke uke dk egk ea= fudy x;kA nh{kk fey x;hA ;g Kku izkfIr dh vuwBh 'kSyh FkhA Kku izkfIr dh izfØ;k esa dqpys tkus dh fØ;k dk igyk mi;ksx FkkA bldh ifj.kfr dk'kh ls dchj ds fuokZlu ;k vkRefuokZlu esa gqbZA fdaonfUr;k¡ crkrh gSa fd dk'kh esa jgrs gq, dchj ij vusd geys gq,A bl geys esa jkts egjkts] eqYyk ekSyoh] i.Ms iqjksfgr lc ,d lkFk FksA vkf[kj og dkSu lh otg Fkh fd vkil esa yM+us dVus okys dchj ds lk>k nq'eu gks x;s Fks\ dchj us ,slk D;k dj fn;k ;k dg fn;k fd og iwjs tekus dks cnkZ'r ugha gqvk vkSj lc dchj ds ihNs iM+ x;sA
              dchj O;olk; ls cqudj FksA mUgksaus ns[kk fd nqfu;k dh pknj eSyh gks x;h gSA ijekRek dh cuk;h LoPN vkSj lqUnj pknj dks lqj uj eqfu us vks<+ dj eSyh dj nh gSA mUgksaus ;gh rks dgk fd u;h pknj cquuh gksxhA dsoy dgk ugha os >huh >huh pknj cquus esa yx x;sA lqj] uj] eqfu] jktk] eqYyk iaMk iqjksfgr lc ds lc ijs'kku! u;h pknj cquh x;h] nqfu;k u;h rjg ls ifjHkkf"kr dh xbZ rks mudh teh tekbZ nwdkuksa dk D;k gksxk\ muds fo'ks"kkf/kdkjksa dk D;k gksxk\ dchj dsoy u;h pknj ugha cqu jgs Fks os o.kZ dh Js"Brk] tkfr dh Js"Brk] /keZ dk ik[k.M lcdks pqukSrh ns jgs FksA blfy, lc dks [kVd jgs FksA
              dchj us tks Kku izkIr fd;k Fkk og cktkj ls [kjhnk gqvk Kku ugha Fkk & og dqpys tkus ls iSnk gqvk Kku Fkk] ,slk Kku tks vlhe lkgl ls Hkj nsrk gSA ,slk lkgl tks nqfu;k dh izpfyr fu;e fu;ekoyh] jhfr fjokt :f<+;ksa ijEijkvksa dks vLohdkj dj ldsaA bl viwoZ lkgl ds lkFk mUgksaus ,d u;h pknj cquhA ;g izse dh pknj FkhA ;g pknj fdlh fo'ks"kkf/kdkj ls ugha feyus okyh Fkh&
                                           izse u ckjh ÅitS] izse u gkV fodkb
                                             jktk ijtk tsfg #pS] lhl nsb yS tkbA
              vc fo'ks"kkf/kdkjksa dh vH;Lr nqfu;k ewY; pqdkus ds fy, dgk¡ rS;kj gksrh! vkSj ewY; Hkh dksbZ lk/kkj.k ugha & lhl dk ewY;A vgadkj dk foltZuA fQj ogh eqf'dyA vgadkj NksM+uk ;kuh fo'ks"kkf/kdkj NksM+ukA dkSu rS;kj gksrk ;g lc NksM+us ds fy,A
              ysfdu dchj ds bl u;s izLrko us jktk vkSj ijtk dks] czkºe.k vkSj 'kwnz dks] Kkuh vkSj ew[kZ dks] riLoh vkSj x`gLFk dks izdkjkUrj ls fof'k"V vkSj lkekU; dks ,d HkkoHkwfe ij [kM+k dj fn;kA
              dchj us nljFk lqr ls vyx jkeuke dk u;k eeZ vUosf"kr fd;kA bl u;s eeZ esa lcds fy, xqatkb'k Fkh] lcds fy, txg FkhA [kkl rkSj ls muds fy, tks 'krkfCn;ksa ls frjLd`r vkSj cfgLd`r Fks] ykafNr vkSj misf{kr FksA bl fuxqZ.k dh iwtk esa lk/ku O;FkZ Fks & izse vifjgk;Z FkkA ftuds ikl lk/ku ugha Fks os bl izse ekxZ ij py iM+sA tks lk/ku lEiUu Fks mudk pyuk eqgky gks x;kA tks pyuk jkg eqf'dy gS geus flj cks> Hkkjh D;k\ lk/ku dk cks> fy, gq, yksx vVds HkVds fBBds jgs& b/kj izse dk ?kksM+k fnfXot; ds fy, fudy iM+kA Kku dh vk¡/kh py iM+hA fBBds vkSj vVds gq, yksx Hkh vk¡/kh ds lkFk cg pysA dkykUrj esa tc vkW/kh dk tksj dqN Fkek rks lk/ku ds lkFk vk;s gq, yksxksa us viuh xBjh lHkkyh vkSj iqjkus Vsd ij py iM+sA dchj ds nq'eu ckgj ls Hkhrj vk x;sA mUgksaus dchj dh ckuh ds fo:) ,d vkSj dchj dks [kM+k dj fn;kA dchj dh ewfrZ;k cuk MkyhA izse vkSj Kku ds ekxZ dks NksM+dj u;s deZ dk.M fodflr fd;sA iRFkj iwtus dk fojks/k djus okys dchj dh iRFkj dh ewfrZ;k cuk;h x;ha] eafnj cuk;s x;s] vkSj dchj dh ok.kh dks nckus dh dksf'k'k dh x;hA larks ds ?kj esa >xjk Hkkjh gksus yxkA ,d iaFk esa dbZ iaFk cusA
              ij ek;k dks igpkuus okys dchj tx dh prqjkbZ le>rs Fks vkSj tykus ;kuh O;FkZ djus dh lkeF;Z j[krs FksA ek;k Bfxuh gS ;g tkurs Fks vkSj ek;k ls mij mBus dh lkeF;Z j[krs FksA bl lkeF;Z us gh mUgsa og vkRe fo'okl fn;k ftlls os dgrs jgs & ge u ejS efjgS lalkjkA
              dchj ds ftl fuokZlu ;k vkRe fuokZlu dh ppkZ dh xbZ mldk Hkh ,d [kkl vFkZ gS & dk'kh dk ekgkRE; ;g gS fd ;gk¡ ejus okyk vfuok;Zr% eqfDr izkIr djrk gSA egt dk'kh esa jgus vkSj ejus ls feyus okyh eqfDr dchj dks ugha pkfg, FkhA mUgsa vius fy, eqfDr dk u;k jkLrk ryk'kuk Fkk & ,slk jkLrk tks exgj esa jgus vkSj ejus okys ds fy, Hkh lqyHk gksA
              bl rjg ns[ksa rks dchj igys ls pys vk jgs fo'ks"kkf/kdkj dks pkgsa og ftl Hkh vk/kkj ij jpk x;k gks] pqukSrh nsrs gSaA os euq"; dks fof'k"V ls lkekU; cukrs gSa dgus dh t:jr ugha fd fof'k"V gksus dk cks/k gekjh leL;kvksa ds ewy esa gSA ge fof'k"V vkSj Js"B gSaA ds lkFk ;g cks/k Hkh lfØ; gksrk gS fd nwljk lkekU; vkSj ghu gSA  gekjh ledkyhu nqfu;k us Js"Brk vkSj fof'k"Vrk ds ,sls &,sls vk[;ku jp fn, gSa fd nqfu;k ijk;ksa vkSj ijk;siu ls iV xbZ gSA ledkyhu nqfu;k ds esa tks v'kkfUr gS] la?k"kZ gS] ?k`.kk gS] minzo gS mlds ewy esa ijk;siu dh ;g /kkj.kk gh gSA
              fo'ks"kkf/kdkj vkSj fof'k"Vrk dks vLohdkj djus okyh dchj dh ok.kh vLy esa ijk;siu dh /kkj.kk dks [kRe djus okyh gSA ijk;siu dk rdZ nqfu;k dh leL;kvksa dk lek/kku ?k`.kk esa ns[krk gSA blds foijhr dchj fo'ks"kkf/kdkj vkSj fof'k"Vrk ls eqDr gksdj izse dh nqfu;k jpus dk izLrko djrs gSaA ,slh nqfu;k ftlds lHkh fuoklh fcuk fdlh Hksn Hkko ds iqdkj ldsa & ckye vkm gekjs xsg jsA



स्मृति :परमानन्द श्रीवास्तव -शब्दों के सहारे जीवन


परमानंद जी नहीं रहे  ,यह सुनने के लिए मन उसी दिन से तैयार हो रहा था जिस दिन से उनके  अस्पताल मे भर्ती होने  की खबर मिली थी । सब प्रार्थनाएँ , शुभकामनायें और सदिच्छाएँ  धरी रह गईं ।और परमानंद जी चले गए । कभी किसी प्रसंग मे परमानंद जी ने दाग एक शेर पढ़ा था जो बड़े त्रासद ढंग से परमानंद जी के प्रसंग में  भी मौजू लगने लगा था –
होश-ओ-हवाश ताब-ओ-तवा दाग सब गया ।
अब हम भी जाने वाले हैं सामान तो गया ।
परमानंद जी भले ही अब गए हों ,उनकी शख्शियत तो पहले ही चली गयी थी । खराब स्वास्थ्य और स्मृति मे गड्ड मड्ड हो जाने के साथ ही उनके  आवाज की बुलंदी खामोश हो गयी थी । उनकी उपस्थिति महज विनोद की वस्तु होकर रह गयी  थी ।  इस हाल मे भी लोग बाग उनका मज़ाक उड़ाने बाज नहीं आ रहे थे ।  उन्हें प्यार करने वाले लोगों के लिए बेहद यातनादायी अनुभव क्षण थे ।इसे  नियति का क्रूर व्यंग्य  ही कहेंगे कि  कि जीवन भर आदर ,स्पृहा और बहुधा ईर्ष्या के आलंबन रहे परमानंद जी हास्य और विनोद के आलंबन हो गए थे । इसलिए उनकी विदाई प्रतीक्षित थी ।
 लेकिन एक परमानंद जी हमारे भीतर मौजूद हैं । और मौजूद रहेंगे । हम न मारे मरिहें संसारा के तर्ज़ पर ।
परमानंद जी  से मेरी पहली भेंट 1980 मे हुयी थी । तब मैं बी ए का छात्र  था ।छात्र क्या विधिवत छात्रनेता था जिसका  पढ़ाई लिखाई से कुछ लेना देना नहीं था ।  पडरौना के उदित नारायण कॉलेज में। जहां थोड़े दिन पहले तक केदारनाथ सिंह प्राचार्य थे । वहाँ समकालीन कविता पर संगोष्ठी थी । जाड़े का दिन था । बाहर से आए विद्वानों में परमानंद जी की लंबाई सबसे कम थी । मोटा ऊनी कुर्ता, पाजामा और साल ओढ़े परमानंद जी छुपे  से बैठे  थे । केवल उनकी चमकती हुयी आँखें ही उनकी शख्शियत  का पता दे रही थीं ।   जब वे बोलने के लिए खड़े हुये तो उनकी खनकती हुयी आवाज ने हम सबका ध्यान खींचा  । लगा जैसे उनका पूरा शरीर ही वाकयंत्र है । वे पूरे शरीर से बोलते थे ,बल्कि उनका वजूद उनकी आवाज में ही उतर आया  था । इस आवाज का  जादू तब समझ मे आया जब हम विधिवत उनके छात्र हुये । 1981-1984 में  एम ए की कक्षाओं में। पहले पहल वे   मुक्तिबोध की कवितायें पढ़ाते हुये मिले । पहली ही कक्षा में हमारी चेतना में कहीं कुछ टूट रहा था ,कुछ बदल रहा था । मैं गोरखपुर पढ़ने नहीं आया था । छात्र राजनीति के लिए छात्र होना ज़रूरी था । इसलिए एमए हिन्दी का छात्र बन गया । एक निहायत पिछड़ी और सामंती पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्ति की चेतना को बदलने मे परमानंद जी की  कक्षाओं की जबर्दस्त भूमिका थी । मेरे जैसे कितने लोग होंगे जिन्हें परमानंद जी की जादुई आवाज ने बदला होगा । परमानंद जी का पूरा व्यक्तित्व ही उनकी आवाज मे महदूद था । जब वे बोलने खड़े होते थे उनका रूपान्तरण हो जाता था । ऐसा तभी  संभव होता है जब अपने बोले पर अखंड विश्वास हो । परमानंद जी साहित्य में सब कुछ छोड़ कर आए थे । साहित्य की दुनिया से वापसी के सारे पुल जलाकर आए थे -निहत्थे । शब्दों के सामर्थ्य पर उन्हें पूरा भरोसा था ।  उनकी आवाज इस भरोसे की आवाज थी , सामंतविरोधी विचारों की आवाज थी।  हर तरह की कुंदता को खत्म करके  चेतन बना देने वाली   ।  इस आवाज ने कितनों को बदला , कितनों को बनाया हिसाब लगाना मुश्किल है । परमानंद जी की साहित्य यात्रा के सहयात्री केदारनाथ सिंह ठीक ही कहते हैं –परमानंद जी ने गोरखपुर के साहित्यिक वातावरण को आधुनिक बनाया ।
सोच रहा हूँ ,परमानंद जी के बगैर गोरखपुर कैसा लगेगा ?कितना खाली ,और कैसा खाली ।......... इस खालीपन का हिसाब कौन करेगा । आधुनिक साहित्यिक चेतना का प्रेरक और प्रसारक ,एक निर्माता अध्यापक ,साहित्य का संगठन कर्ता,साहित्य की दुनिया का नागरिक अपनी किताबों ,पत्र पत्रिकाओं ,लेखों कविताओं और खनकती हुयी दमदार आवाज को छोडकर चला गया । गालिब  याद आते हैं –थी वह इक शख्स के तसव्वुर से /अब वह र’अनाइ-ए-ख़याल कहाँ ।
गोरखपुर  में रहते हुये उन्हें कई मोर्चों पर लड़ना पड़ा । एक पुरातन सामंती सोच वाले शहर मे नए  साहित्य के लिए बिलकुल जगह नहीं थी । जहां विश्वविद्यालय जैसी संस्था भी जड़ता का शिकार हो वहाँ और जगहों की कल्पना भी कैसे की जा सकती थी । हिन्दी विभाग में रहते हुये परमानन्द जी ने नए साहित्य के लिए जगह बनाई । गोरखपुर विश्वविद्यालय में जब तक रहे साहित्य की मुख्यधारा और साहित्य के वर्तमान से उसे जोड़े रखा । उनके लिए आलोचना का स्मृति और वर्तमान से निरंतर संवाद थी ।यह संवाद उन्होने शैक्षणिक जीवन मे भी बनाए रखा । कबीर और जायसी ,निराला,प्रेमचंद , मुक्तिबोध से होते हुये केदारनाथ सिंह ,रघुवीर सहाय ,कुँवर नारायण तक और साहित्य मे आने वाली युवा और युवतर  पीढ़ी तक उनकी नज़र थी । नया से नया और बड़ा से बड़ा लेखक परमानंद जी के माध्यम से  अपने को गोरखपुर से जुड़ा महसूस करता था ।
 गोरखपुर प्रेमचंद की कर्मभूमि रही है ,इसे गोरखपुर के साहित्यिक वातावरण मे जीवंत करने मे अकेले परमानंद जी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी । श्रीमती शांता सिंह की अध्यक्षता में परमानंद जी ने विश्वविद्यालय मे प्रेमचंद पीठ स्थापित करने का मुहिम छेड़ा और उसे अंजाम तक पह्नुचाया । प्रेमचंद की स्मृति उनके लिए सामंती चेतना के विरोध का सशक्त माध्यम थी । इसीलिए परमानंद जी प्रेमचंद से जुड़ी हर गतिविधि के सहयात्री बन जाते थे । गोरखपुर मे प्रेमचंद साहित्य संस्थान की स्थापना को लेकर वे बेहद उत्साहित थे ।प्रेमचंद साहित्य संस्थान को साहित्य का वैकल्पिक केंद्र बनाने मे उनकी बड़ी भूमिका थी ।प्रेमचंद संस्थान से  त्रिलोचन ,श्रीलाल शुक्ल ,भीष्म साहनी ,राजेंद्र यादव ,नामवर सिंह  ,केदारनाथ सिंह ,मार्कन्डेय ,दूधनाथ सिंह जैसे नामचीन साहित्यकारों को जोड़ना  परमानंद जी के बूते की ही बात थी ।  प्रेमचंद साहित्य संस्थान की प्रगति और विकास के लिए वे लगातार चिंतित और सक्रिय रहे । प्रेमचंद साहित्य संस्थान के अध्यक्ष के रूप में उन्होने सदैव हमारा मार्ग दर्शन किया ।
साहित्य मे नए लेखकों पर जितना परमानंद जी ने लिखा उतना शायद ही किसी और हिन्दी आलोचक ने लिखा होगा । देखें तो नयी महिला रचनाकारों की बहुसंख्या को हिन्दी जगत से परिचित कराने में भी वे सबसे आगे खड़े मिलेंगे । नए लेखकों और नए विचारों के प्रति उनका नजरिया सदैव सकारात्मक था । नए से नए लेखक पर लिखने बोलने से उन्होने कभी गुरेज नहीं किया । इसी तरह नयी संस्थाओं को बल देने मे वे सदैव तत्पर रहे ।  नए लेखक पर लिखना आलोचकीय साहस की मांग करता है । परमानंद श्रीवास्तव मे यह आलोचकीय साहस अपनी पीढ़ी के आलोचकों मे सबसे ज्यादा था । शायद यही वजह है की आज परमानंद जी कमी नए लेखक कहीं ज्यादा शिद्दत से महसूस कर रहे हैं ।
परमानंद जी से मैंने आखिरी दिनों में आत्मकथा लिखने का प्रस्ताव किया था । लेकिन देर हो चुकी थी । सिलसिलेवार आत्मकथा लिख पाने की हालत में वे नहीं रह गए थे । आखिरी मुलाक़ात मे उन्होने मुझे  20-25 पृष्ठों की हस्तलिखित सामग्री दी है । सुंदर और सधी हुयी लिखावट में 20-25 पृष्ठ । यह आत्मकथा तो खैर किसी तरह नहीं है । यह अनेक रचनाकारों ,रचनाओं ,विचार यात्राओं का ढीला ढाला कोलाज जैसा है ,जिसका शीर्षक दिया है –साहित्य से निर्वासन । और पहला वाक्य है ‘साहित्य में रहने के लिए निर्वासन जरूरी है’। अपने आखिरी दिनों में परमानंद जी एक तरह से  निर्वासन झेल रहे थे । अब  निर्वासन ही साहित्य में बने रहने का उपाय था । बक़ौल फैज -आस उस दर से टूटती ही नहीं /जाके देखा न जा के देख लिया ।

भोजपुरी जीवन का पर्व :डाला छठ



कार्तिक शुक्ल पक्ष की  षष्ठी तिथि की शाम । बनारस का अस्सी घाट  । छठ पर्व का मेला गंगा तट पर पसरा हुआ है  । यहाँ से वहाँ तक । छठ पर्व इधर भोजपुरी अस्मिता का प्रतीक बन कर उभरा है । अस्मिता या पहचान को राजनीतिक रूप से भुनाने वाले भी छठ मे हिस्सा लेने लगे हैं । अस्सीघाट पर नए बने मण्डप में भोजपुरी समाज के कार्यकर्ता जमे  थे । माइक से लगातार छठ के बारे कुछ बताया जा रहा था । कि यह सूर्य  की उपासना का व्रत है ,कि सूर्य  की पूजा कई देशों में होती है ,कि सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं । आवाज साफ थी ,भाषा अच्छी उच्चारण और अच्छा । मैंने देखा कि हम लोगों के प्रिय संस्कृत के प्रोफेसर उपेंद्र पाण्डेय बोल रहे हैं ।मुझे कालिदास याद आए । अभिज्ञान शाकुंतलम के मंगलाचरण में 10  प्रत्यक्ष देवताओं  को याद किया गया है।  उनमे सूर्य  भी हैं ।मुझे एक बात नहीं समझ मे आती है कि सूर्य की आराधना की जाती है और गीत छठ मैया का गाया जाता है । हमारा इतना प्रखर और प्रत्यक्ष देवता लोक तक आते आते कैसे माँ में बदल जाता है । आखिर गायत्री भी तो सूर्य की उपासना का मंत्र है उसे भी गायत्री माँ के रूप मे बदल दिया गया । अब अगर हजारी प्रसाद द्विवेदी होते तो उनसे पूछता कि क्या कोई ऐसी लोक परंपरा रही है जो सूर्य के ममत्व को देख लेती रही है और यह त्योहार उसी लोक परंपरा या वेद से इतर परंपरा की स्मृति है? खैर इस बारे में अभी भी हम कमलेश दत्त त्रिपाठी से उम्मीद कर सकते हैं ।
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने जुटी  महिलाएं अलग अलग झुंड मे बैठी हैं  । पीले और नारंगी के बीच के रंग  का खास सिंदूर नाक से लेकर मांग तक लगाए कुछ तैयारी  में  ,कुछ इंतज़ार में । छठ माँ का मधुर गीत भी कहीं कहीं गूंज रहा है ।  सूर्य को  बादलों ने ढक लिया है । बादलों के बीच से उनकी आभा छन कर आ रही है । ऐसा क्यों होता है की सूर्य को छल बादल क लेते हैं । देखें कितनी देर  ।एक अनिश्चितता सी छाई हुयी है । अनिश्चितता के बीच अद्भुत निश्चिंतता का माहौल बना हुआ है । सबने गंगा तट का कुछ हिस्सा घेर रखा है । लीप पोत कर बेदी बना ली गयी है। दिये जल गए हैं ।  गन्ने को जमीन में इस तरह लगाया गया है मानो मंडप बनाने की तैयारी हो रही है । बांस की बहँगी मे मौसमी फल और  प्रसाद रखे गए हैं ।बहँगी कच्चे बांस की बनी बड़ी सी डलिया होती है ,जिसे कहीं कहीं दौरी भी कहते हैं । सब कुछ इसी में रख  कर लाया जाता है ,इसीलिए इसे डाला छठ कहते हैं -शायद । मजे की बात यह कि ढोने का काम पुरुष करते हैं  -पति महोदय हों ,देवर हों या श्रीमान दामाद जी ही क्यों न हों । यहाँ कुछ विशेष नहीं चढ़ना है रोज के उपयोग की सामान्य चीजें । सिंघाड़ा ,मूली ,नीबू ,कच्ची हल्दी ,भिंगोया चना ,खीरा ,अमरूद ,अदरक ,मौसमी  और केला । इधर सेब ,संतरा ,अनन्नास भी दिखने लगे हैं । इस पूजा मे खास मिठाई बनती है । आटे में चीनी (कभी कभी गुड भी )मिलाकर अच्छी तरह माड़ लेते हैं । कुछ लोग मोयन भी डाल देते हैं । इसे हमारे यहाँ खजूर कहते हैं ।  कहीं कहीं इसको ठेकुवा भी कहते हैं । यही साधारण चीजें अर्घ्य मे चढ़ाई जाती हैं । रवीन्द्रनाथ का एक गीत अनायास याद आ जाता है देवता को क्या दूँ /जो प्रिय को दे सकता हूँ /वही देवता को भी देता हूँ /क्योंकि मैंने देवता को प्रिय बना लिया है और प्रिय को देवता । दैनंदिन जीवन का ही समर्पण है । समर्पण का उल्लास है ।
व्रत का माहात्म्य नहीं पता  पर अजब सी खुशी सब ओर फैली हुयी है । उधर गंगा बह रही हैं ,इधर खुशी का सागर हिलोरे ले रहा है । मुझे नहीं मालूम कि अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा कहीं की जाती है या नहीं । आम तौर पर तो उगते हुये सूर्य की पूजा होती है पूजा में भी और जीवन व्यवहार में भी । यहाँ डूबते हुये सूर्य की अभ्यर्थना के लिए जन समुद्र उमड़ा है । दिन भर अपने आलोक से हमारे जीवन को प्रकाशित करके ,अपनी ऊर्जा से हमे ऊर्जस्वित करके जो विदा हो रहा है , अस्त हो रहा है क्या यह उसके लिए आभार व्यक्त  करना है  । क्या यह  भोजपुरी मन की विशेषता है -कृतज्ञता और आभार से भरा हुआ !इसी बीच बादलों को भेद कर सूर्य थोड़ी देर के लिए दिखते हैं । दर्शन के लिए उमड़े जन समुद्र को हाथ हिलाते हुये झट चले जाते हैं । लेकिन इतने मे ही अर्घ्य दे दिया जाता है । लोग पने घरों की ओर लौट रहे है ,प्रसाद से भरा डाल उठाए । यही प्रसाद कल सुबह उगते हुये सूर्य को चढ़ाया जाना है ।
सप्तमी की सुबह । फिर अस्सी घाट । फिर वही जन समुद्र । कल जहां निगाहें पश्चिम की ओर लगी थीं ,आज पूरब की ओर लगी हैं । उगते हुये सूर्य का इंतज़ार । व्रत पूरा होगा । मन्नतें पूरी होने की आसूदगी । आज फिर बादल छाए हुये हैं । सूरज को उधर रामनगर की ओर से निकलना है । सबकी निगाहें उस तरफ लगी हुयी हैं । कुछ नारी कंठों ने सूरज को आदित ल्ल  बना दिया है ।क्या आदित मल्ल राजेश मल्ल के घर परिवार के हैं ! वे आदित मल्ल से उठने का आग्रह कर रही हैं । मानो किसी देवता से नहीं बल्कि घर के किसी बूढ़े बुजुर्ग से उठने के लिए कहा जा रहा है । उठिए ! अर्घ्य ले लीजिये । खैर सूरज हमारे बड़े बूढ़े हैं इससे किसको इंकार होगा । अब आदित मल्ल हैं कि बादलों से उलझे पड़े है । बादलों ने रास्ता रोक रखा है लेकिन कब तक । वो ,उधर रामनगर किले के सीध में थोड़ा ऊपर  निकल ही पड़े आदित मल्ल । बादल कब तक उन्हें रोकेंगे घर के लोगों से मिलने से  । वे निकल पड़े हैं । इंतज़ार खत्म होता है । अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू । कुल के सबसे बड़े बूढ़े को प्रणाम करने के बाद घर के बड़े बूढ़ों को प्रणाम किया जा रहा है । व्रत पूरा हुआ । प्रसाद बट रहा है ।प्रसाद भी कैसा ! पहले डूबते हुये सूरज को चढ़ाया गया  फिर उगते हुये सूरज को । परिचितों रिशतेदारों में ही नहीं हरेक जो वहाँ पहुचा है प्रसाद पाने का हकदार है ।
छट के साथ भोजपुरी नए वर्ष कि शुरुआत हो जाती है । यह कैसा पर्व है जिसमे ऋतु के साथ तादात्म्य स्थापित किया जाता है ,उदित और अस्त होने को जीवन क्रम मान कर बराबर सम्मान दिया जाता है । विशिष्ट का इंतज़ार नहीं । सहज साधारण वस्तुओं से सहज जीवन में प्रत्यक्ष देवता कि आराधना कि जाती है । देवता भी ऐसा जो हममे जीवन का संचार करता है । हममें ही क्यों समूची प्रकृति को अपनी ऊर्जा से ऊर्जस्वित,प्रभा से भास्वित करता है । कहीं कोई भेद भाव नहीं । वह छठ माँ के रूप में ममता के अंचल में रखता है ,आदित मल्ल के रूप मे बड़े बुजुर्ग कि तरह हमारा हितू है । सहज जीवन में उपलब्ध । खुशियाँ बिखेरता हुआ । 

रविवार, 8 सितंबर 2013

शिक्षक सम्मान के लिए एक दिन

बहुदेवोपासना वाले देश में देवताओं का दिवस मनाने का संस्कार हमें घुÍी में मिला है। प्रमुख देवी-देवताओं के अलावा छोटे-छोटे देवताओं के भी दिन बहुरते हैं। उन्हें पूजा जाता है फिर अगले वर्ष के लिए सहेज कर रख दिया जाता हैं। तमाम दिवसों की तरह साल में एक दिन शिक्षकों के नाम भी है। 5 सितम्बर को प्रसिद्ध दार्शनिक राधाÑष्णन का जन्मदिन है। अध्यापक, दार्शनिक और काशी हिन्दू विश्वविधालय के कुलपति रहे डा0 सर्वपल्ली राधाÑष्णन भारत के उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति बने। शिक्षक देश का प्रथम नागरिक बन जाय, शिक्षकों के लिए उससे ज्यादा गौरव की बात क्या हो सकती है। इसीलिए राधाÑष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक भावी पीढि़यों का निर्माण करता है, इसीलिए समाज में उसको विशेष सम्मान हासिल हैै। वैसे भी हम गुरुमहिमा के कायल हैं। शिक्षक और गुरु में काफी समानताएँ हैं, इसीलिए परम्परा से शिक्षक को गुरु जैसा सम्मान प्राप्त है। शिक्षक दिवस इस सम्मान भाव को संस्थागत रूप देता है। आखिर भावी पीढि़यों को शिक्षित करने वाले समुदाय के प्रति Ñतज्ञ राष्ट्र की कुछ भूमिका बनती ही है । इसीलिए आज के दिन विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। विधालय, विश्वविधालय अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित करते हैं।विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से लेकर राज्य और केन्द्र सरकार भी शिक्षकों पर मेहरबान होती है। विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें कर्इ तरह के इनाम इकराम दिये जाते हैं। इधर बाजार ने भी इस अवसर के लिए कुछ खास उत्पाद तैयार किये हैं जिन्हें छात्र अपने शिक्षकों को भेंट करते हैं और गुरुऋण से मुक्त होने का एहसास करते हैं। फोन, एसएमएस और तमाम इलेक्ट्रानिक माध्यम भी शिक्षक को सम्मानित करने के आसान उपाय मुहैय्या कराते हैं। इस तरह शिक्षक समुदाय को सम्मानित करने के लिए शिक्षक दिवस आता है। एक स्वस्थ और विकसित लोकतानित्रक समाज में शिक्षक की भूमिका बुद्धिधर्मी ;प्दजमससमबजनंसद्ध की होती है। इस रूप में उसे सच कहना और सच को बरतना चाहिए । दुर्भाग्य से हमारा लोकतन्त्र इतना विकसित नहीं हुआ है कि वह सच सुन सके। यदि ऐसा होता तो ऐसी संस्थाएँ विकसित होतीं जहाँ सच के लिए अवकाश होता। लेकिन ऐसी संस्थाएं विकसित नहीं हुर्इ है जहाँ सच के लिए गुन्जाइश हो। कम से कम शिक्षण-संस्थाओं में हम सच के लिए गुन्जाइश बना सकते थे। लेकिन ऐसा होने के अपने खतरे हैं। यदि शिक्षण संस्थाओं में ऐसा माहौल होगा तो ऐसे छात्र भी निकलेंगे जो समाज में जाकर सच को बरतने और स्थापित करने के लिए कटिबद्ध होंगे । अगर शिक्षक ऐसे बुद्धिधर्मी की भूमिका निभाये और अपने छात्रों को बुद्धिधर्मी बनाने लगे तभी हमारा लोकतन्त्र सच्चे अथो± में विकसित होगा। लेकिन मौजूदा हालात मेँ यह एक असुविधाजनक प्रस्ताव है। जिस तरह का हमारा समाज हैं वैसे ही हमारे संस्थान भी होंगे । वैसे ही शिक्षक और वैसे ही छात्र होंगे । क्योकि यह हमारे समाज की जरूरत है । अपने आप में सीमित रहने वाले शिक्षक और छात्र ही मौजूदा दौर के लिए मुफीद पाये जाते हैं । वैचारिक स्वतन्त्रता तो बहुत आगे की बात है एहमें विचारविहीन शिक्षकों की दरकार है । ऐसी विचारहीनता जो शिक्षकों को धीरे-धीरे एक निरीह प्राणी में बदल दे । सच्चा निरीह वह होता है जो और कुछ करे या न करे किसी का नुकसान न कर सके। ध्यान से देखें तो शिक्षक इसी कसौटी पर खरा उतरने लगा है। कभी कभी ऐसा लगता है कि शिक्षकों का सम्मान उसकी निरीहता के लिए ही करते हैं । बाज दफे यह देखने में आता है कि सम्मानित होकर निरीह प्राणी और निरीह हो जाता है। अपनी निरीहता को बचाये और बनाये रखने की सतर्क कोशिश करता है। जिस तरह शिक्षक दिवस मनाया जाता है और शिक्षक को सम्मानित किया जाता है वह उसे निरीह बनाये रखने में मददगार साबित होेता है। एक समूह के रूप में शिक्षक को निरीह और सामाजिक प्रक्रिया से अलग-थलग रखना मौजूदा सामाजिक ढाँचे के लिए उपयुक्त है। शिक्षा जगत में वैचारिक स्वतन्त्रता के लिए गुन्जाइश सिमटती गयी है। उपर से नीचे तक पूरा माहौल विचार विरोधी हो गया है। इसलिए विचार सम्पन्न शिक्षक अपने धर्म का पालन करते हुये तंत्र के लिए असुविधाजनक हो जाता है । इसलिए कोशिश होती है की ऐसे शिक्षकों को इस कदर उपेक्षित कर दिया जय की वह हास्यास्पद हो जाए । जाहिर है ऐसी स्थिति मेँ पड़ना किसी को गंवारा नहीं होगा । इसीलिए धीरे.धीरे लोग तंत्र के साथ अनुकूलित होते चले जाते हैं । बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग भी आस-पास के सत्ता केन्द्रों के सामने दुम हिलाते नजर आते हैं। अस्ल में सच का विकल्प हिलती हुर्इ दुम बन गया है। शिक्षकों की तनख्वाहें बढ़ी हैं और सुविधाएँ भी, पर उसी अनुपात में वैचारिक स्वतन्त्रता छीजती चली गयी है। इससे कल्पनाशीलता और नवोन्मेष के रास्ते भी बन्द होते गये हैं।इसी का परिणाम है कि एक वर्ग के रूप मे शिक्षकों की सामाजिक स्वीकार्यता खत्म हो गयी है । उन्हें मोटी तंख्वाह पाने वाले गैरज़रूरी वर्ग के रूप मे देखा जाने लगा है । प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक यही हाल है। प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के लिए जनगणना, बी.पी.एल कार्ड, मिड डे मील से लेकर स्कूल की इमारत बनवाने तक इतने काम हैं कि वह भूल ही गया है कि वह शिक्षक भी है। माध्यमिक शिक्षकों के लिए भी इतने तरह की औपचारिकताएँ बढ़ी हैं कि शिक्षा और शिक्षण गौण कार्य हो गये हैंं। उच्च शिक्षा में थोड़ी बहुत गुन्जाइश थी। सेमेस्टर सिस्टम लागू करके शिक्षक को वहाँ भी कागजी कारवाइयों मेँ उसे उलझा दिया गया है ।े जहाँ छात्र संख्या सीमित है वहाँ तो फिर भी गनीमत है । पर जहाँ छात्र संख्या आधिक है वहाँ शिक्षक क्रेडिट का हिसाब किताब करने, एसाइनमेण्ट देखने और सेमेस्टर की कापियाँ जाँचने मेँ लगे रहते हैं । बाकी बचा समय झूठी सच्ची ए.पी.आर्इ. बनाने और बढ़ाने मेँ लग जाता हैं। ऐसे माहौल में शिक्षकों से कोई बड़ी उम्मीद करना बेमानी है । हमें यह बात समझनी होगी कि महज शिक्षक दिवस पर होने वाले समारोहों से शिक्षकों का सम्मान नहीं बढ़ाने वाला । शिक्षकों को वैचारिक और बौद्धिक स्वतन्त्रता देनी होगी । विचारों और बौद्धिक क्रिया कलापों के लिए शिक्षण संस्थाओं समुचित माहौल बनाना होगा । तभी शिक्षक समाज को नयाए उपयोगी और अग्रगामी विचारों एवं ज्ञान दे सकेगा । शिक्षक का वास्तविक सम्मान इसी मे है । अमेरिका जैसा बन जाने की हड़बड़ी में हम रहते हैं । लेकिन हमारा ध्यान इस ओर नहीं जाता है कि अमेरिकी विश्वविधालयों में धुर आलोचकों के लिए जगह ही नहीं पर्याप्त सम्मान भी है। इसीलिए वहाँ के संस्थानों मेँ एडवर्ड सर्इद और नोम चोम्स्की जैसे स्वतंत्र विचारों वाले बुद्धिधर्मी हो सकते हैं । अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अपने बेटे के शिक्षक को लिखे पत्र में कहा था कि आप मेरे बेटे को ऐसी शिक्षा दीजिए कि उसमें अकेले पड़ जाने पर भी सच को कहने का साहस हो और वह गलत लोगों और गलत बातों का विरोध कर सके। क्या हम शिक्षक दिवस पर अपने शिक्षकों से ऐसी अपेक्षा कर पाने की सिथति में हैं ?जिस दिन इस प्रश्न का उत्तर हाँ मेँ दे सकेंगे एशिक्षक का सम्मान अपने आप बढ़ जाएगा ।

मंगलवार, 3 सितंबर 2013

भूले हुए मिसरे की याद

भारत के विशाल भाषार्इ क्षेत्र में जैसे हिंदीतर भाषाओं के साथ हिन्दी के संबंध की समस्या महत्वपूर्ण है उसी प्रकार स्वयं हिन्दी प्रदेश के भीतर हिन्दी और उदर्ू के बीच संबंध की समस्या चुनौतीपूर्ण है। पहले उदर्ू नाम नहीं था, हिन्दी या हिन्दवी ही कही जाती थी। मीर कहते हैं- 'क्या जानूँ लोग कहते हैं किसको सरुरे कल्ब आया नहीं है लफ़्ज ये हिन्दी जबाँ के बीच।। खड़ी बोली के ढाँचे को हिन्दी या हिन्दवी के रचनाकारों ने इतना मांजा कि वह एक समर्थ गध भाषा में विकसित हो गयी। ये हिन्दी या हिन्दवी के रचनाकार हैं जिन्हें आज हम बड़ी आसानी से उदर्ू के खाते में डाल देते हैं। फिराक गोरखपुरी ठीक ही कहते हैं कि उदर्ू के साहित्यकारों ने हिन्दी गध को संगठित, सुगठित और सुसंस्Ñत बनाया। फिराक कहते हैं कि-'उदर्ू के साहित्यकारों ने और हिन्दी प्रांत के भद्र समाज ने खड़ी बोली या पच्छाहीं हिन्दी बोलने वालों में यह आत्मविश्वास पैदा कर दिया कि राष्ट्रभाषा का आन्दोलन कहाँ से कहाँ पहुँच गया, नही ंतो क्या अजब है कि बांग्ला या मराठी आदि उन्नत भाषायें मैदान में आ जातीं। मगर हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी हो सकती है, उदर्ू नहींं। यह राष्ट्रभाषा उदर्ू को मिटाकर नहीं, बलिक हिन्दी में उदर्ू के गुण लाकर बनार्इ जा सकती है। हुआ यह कि पहले हिन्दी और उदर्ू को अलगाया गया और फिर उसे आपसी प्रतिद्वंद्विता में डाल दिया गया। जाहिर है, प्रतिद्वंद्विता के मूल में भाषार्इ या साहितियक वजहें नहीं बलिक राजनीतिक और सांप्रदायिक वजहें रही हैं। इस प्रतिद्वंद्विता में दोनों ही भाषायें समान रूप से पराजित हुर्इ हैं। गालिब का एक शेर याद आता है- न गुल-ए- नग़मा: हूँ, न पर्द:- ए साज मैं हूँ अपने शिकस्त की आवाज़ यह बात दोनों भाषाओं पर समान रूप से लागू होती है। जाहिर है, अगर हम ऐसी प्रतिद्वनिद्वता में न फँसते तो आज हिन्दी को संस्Ñत और अंग्रेजी का और उदर्ू को फारसी का मुँह जोहने की जरूरत नहीं पड़ती। हिन्दी गध का विकास उदर्ू के रास्ते होकर आया है। और सब बातें छोड़ भी दी जायें ंतो सीधे-सीधे प्रेमचन्द का उदर्ू से हिन्दी में आगमन एक युगांतर है। देखते-देखते हमारा गध इतना प्रौढ़ इतना टकसाली हो गया, हमारा गध साहित्य इतना विकसित हो गया कि उसे लेकर हम विश्वसाहित्य के मंच पर गर्व के साथ खड़े हो सकते हैं। हिन्दी गध ही नहीं कविता में भी उदर्ू की परम्परायें विकसित हुइ±। आधुनिक हिन्दी के निर्माता भारतेन्दु हरिश्चन्द उदर्ू में ग़ज़लें कहा करते थे। निराला ने हिन्दी में ग़ज़लें कहीं। दुष्यंत कुमार आये और अब हिन्दी ग़ज़ल की एक पूरी पीढ़ी मौजूद है। कोर्इ भी भाषा जुबान तभी बन पाती है जब उसके दरवाजे शब्दों के लिए खुले हों। हमारी बोलियों ने सामाजिक- सांस्Ñतिक अन्त:क्रिया के दौरान अरबी फारसी के शब्दों को इस तरह अपनाया कि बोलियों के बीच से उन्हें अलगा पाना कठिन है। उदर्ू जब नहीं थी तब भी हमारे यहाँ अरबी-फारसी शब्दों का प्रयोग होता था। तुलसीदास के राम यों ही 'गरीब नेवाज नहीं हुए। तो अस्ल बात ये है कि उदर्ू और हिन्दी का जन्म साथ-साथ हुआ है। दोनों का भविष्य साथ-साथ होने में है। उदर्ू का जन्म ठेठ हिन्दुस्तान में हुआ है। इसलिए उदर्ू का भविष्य भी और कहीं नहीं, हिन्दुस्तान में और भारतीय उपमहाद्वीप में ही है। मीर और गा़लिब हिन्दुस्तान के कवि हैं और जितने उदर्ू के हैं उतने ही हिन्दी के । अकारण नहीं कि कर्इ बार इन कवियों में कबीर की अनुगूँजें सुनार्इ देती हैं। मीर कहते हैं- मीर के दीन-ओ-मजहब को, अब पूछते क्या हो उनने तो क़़श्क़: खेंचा, दैर में बैठा, कब का तर्क इस्लाम किया। ग़ालिब जब कह रहे होते हैं- रगो में दौड़ते फिरने के, हम नहीं काइल जब आँख ही से न टपका, तो फिर लहू क्या है तो बरबस कबीर की ये पंäयिँ याद आती हैं- सोर्इ आँसू साजना सोइ लोक विडाहिं जो लोइन लोहू चुवै जानौ हेतु हियाहिं।। उदर्ू और हिन्दी दोनों भाषाएँ और उनका साहित्य भारत की मिÍी की उपज है। इनके बीच आवजाही दोनों के लिए हितकर है । इनके बीच की बेगानगी नकली है। वजहे बेगानगी नहीं मालूम तुम जहाँ हो वहीं के हम भी हैं। इस बेगानगी ने दोनों का समान रूप से अनभल किया है। इसका अनुभव करते हुए हिन्दी के वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह कहते हैं- यह दीवार आखिर यह दीवार कब टूटेगी ? इतने बरस हुए ग़ज़लों से भरे इस उप महाद्वीप में मुझे एक भूले हुए मिसरे का अब भी इंतजा़र है। उस भूले हुए मिसरे को केदारनाथ सिंह गध में इस प्रकार याद करते हैं- 'मेरे जैसा व्यä तिे साहितियक खड़ी बोली की कल्पना ही नहीं कर सकता मीर और ग़ालिब के बिना। जरूरत इस भूले हुए मिसरे को फिर से याद करने की है।

सोमवार, 26 अगस्त 2013

विवेकानन्द के शिक्षा-चिन्तन का सामाजिक पहलू

स्वामी विवेकानन्द विश्व नागरिक थे। वे उन लोगों में नहीं थे जो मानते हैं कि भारत विश्व गुरु है और उसे दुनिया को सिखाने का हक हासिल है, सीखने का नहीं। ऐसी फर्जी और एकांगी विश्वगुरुता से विवेकानन्द कोसों दूर रहे। वे पूरब और पशिचम के लोगों से ही नहीं, संस्कृतियों से भी संवादरत थे। भारत से और मुख्यत: वेदान्त दर्शन से उन्होंने जो कुछ सीखा था उसे विश्व मानवता के बीच जाँचा परखा था। इस तरह वे दुनिया विशेषकर पशिचम की दुनिया को जितना सिखा रहे थे, उतना ही सीख रहे थे। भारत में दुनिया को देने लायक जो कुछ था वह दे रहे थे। भारत के लिए दुनिया में जो कुछ उपयोगी लगा उसे भारत के लिए सँजो रहे थे। दुनिया से संवाद करते हुए विवेकानन्द ने अनुभव किया कि भारत की कमजोरी का सबसे बड़ा कारण अशिक्षा है। इसलिए वे शिक्षा के प्रसार को भारत की मुकित का मार्ग मानते थे। जन सामान्य एवं सित्रयों को भारतीय समाज ने शताबिदयों से शिक्षा से वंचित रखा था। विवेकानन्द का चिन्तन इन्हीं वर्गों को शिक्षा के केन्द्र में ले आता है। (1) विवेकानन्द के विचार में जनसमुदाय को शिक्षित करके ही देश को विकसित और उन्नत बनाया जा सकता है। विवेकानन्द की स्पष्ट धारणा थी कि हमारे देश का दुर्भाग्य यही है कि इस देश में कुछ मुटठी भर लोगों ने सम्पूर्ण शिक्षा और बुद्धि पर एकाधिपत्य कर लिया है। इस एकाधिपत्य को तोड़ कर ही देश और समाज को उन्नत बनाया जा सकता है। विवेकानन्द का यह विचार वर्ण व्यवस्था पर करारा प्रहार है। वर्ण व्यवस्था के माध्यम से ही शिक्षा और बुद्धि पर कुछ खास वर्गों का इजारा कायम हुआ। इस एकाधिपत्य को कायम करने में संस्कृत भाषा की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। विवेकानन्द ज्ञान पर किसी भी प्रकार की इजारेदारी के खिलाफ थे। वर्ण व्यवस्था ज्ञान पर कुछ वर्गों या समूहों की इजारेदारी कायम करती रही है। भारत का सारा प्राचीन ज्ञान-विज्ञान संस्कृत भाषा में निबद्ध रहा है। संस्कृत देवभाषा है इसलिए संस्कृत पढ़ने का अधिकार भी कुछ मुटठी भर लोगों के लिए सीमित रहा है। इस तरह एकाधिकार कायम करके कुछ लोग ज्ञान की सŸाा का उपयोग जन सामान्य का शोषण करने में करते रहे हैं। विवेकानन्द इस पूरी व्यवस्था के खिलाफ हैं। वे इस तथ्य को अच्छी तरह देख पाते हैं कि व्यापक जन समुदाय को शिक्षा से वंचित करके उसका शोषण किया गया। इसलिए वे सबसे पहले शिक्षा की मुकित का सवाल उठाते हैं। शिक्षा की मुकित के लिए उन्होंने जो रास्ता सुझाया वह लोक भाषाओं से होकर निकलता है। विवेकानन्द कहते हैं- 'हमारे शास्त्र ग्रंथों में आध्यातिमकता के जो रत्न विधमान है और जो कुछ ही मनुष्यों के अधिकार में मठों और अरण्यों में छिपे हुए हैं, सबसे पहले उन्हें निकालना होगा। जिन लोगों के अधिकार में ये छिपे हुए हैं, केवल वहीं से इस ज्ञान का उद्धार करने से काम न होगा, किन्तु उससे भी दुर्भेध पेटिका अर्थात जिस भाषा में ये सुरक्षित हैं उस शताबिदयों के संस्कृत शब्दों के जाल से उन्हें निकालना होगा। विवेकानन्द का यह वाक्य अनेक दृषिटयों से क्रानितकारी है और कबीर की याद दिलाता है - 'संसकिरत है कूप जल भाषा बहता नीर। कबीर और विवेकानन्द में फर्क यह है कि कबीर संस्कृत में निबद्ध ज्ञान के कायल नहीं थे जबकि विवेकानन्द थे। संस्कृत भाषा में निबद्ध ज्ञान को महत्वपूर्ण मानते हुए भी विवेकानन्द संस्कृत को ज्ञान की दुर्भेध पेटी मानते हैं। इस पेटी में बँधे ज्ञान को जन साधारण के लिए मुक्त करने का आहवान करते हैं। संस्कृत की दुर्भेध पेटी से ज्ञान कैसे मुक्त हो? इसके लिए विवेकानन्द लोकभाषाओं के पास जाते हैं। कबीरदास भाषा को बहता नीर कहते हैं। विवेकानन्द की समझ भी यही है। वे ज्ञान को सार्वजनिक सम्पŸाि बनाना चाहते हैं। विवेकानन्द अच्छी तरह जानते थे कि संस्कृत भाषा के माध्यम से ज्ञान को सार्वजनिक सम्पŸाि नहीं बनाया जा सकता। वे स्वीकार करते हैं कि 'जीवन भर संस्कृत भाषा का अध्ययन करने के बावजूद कोर्इ नयी किताब उठाने पर मुझे स्वयं कठिनार्इ होती है। तो फिर जिन्होेंने संस्कृत का अभ्यास नहीं किया है उन्हें कितनी कठिनार्इ होगी। इसीलिए विवेकानन्द जन सामान्य को बोलचाल की भाषा में शिक्षा देने की बात करते हैं। ज्ञान को मातृभाषाओं के माध्यम से जनसामान्य तक पहुँचाने का आहवाहन करते हंै। भकितकाल के कवियों ने जिस तरह बोलियों के महत्व को स्वीकार किया और उसे स्थापित किया लगभग उसी तरह विवेकानन्द भी लोक भाषाओं के माध्यम से जनसमुदाय को शिक्षित करने की बात करते हैं। यूनेस्को का कहना है कि मातृभाषाएँ समझ का बेहतर माध्यम हो सकती है। दुनिया भर के शिक्षाविद इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मातृभाषाओं के माध्यम से शिक्षा देना अधिक उपयोगी है क्योंकि मातृभाषा के ध्वनि प्रतीकों से बालक भली प्रकार परिचित होता है। इससे समझ की प्रक्रिया आसान हो जाती है। विवेकानन्द ज्ञान पर से एकाधिकार खत्म करके उसे सार्वजनिक बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें लगता है कि मातृभाषाओं के माध्यम से यह कार्य किया जा सकता है। विवेकानन्द कोरे धर्मोपदेशक नहीें है। वे देश के यथार्थ से भलीभाँति परिचित हैं। उन्हें अच्छी तरह मालूम है कि हमारे देश की गरीब जनता शिक्षा के लिए स्वत: आगे नहीं आयेगी। क्योंकि गरीब लड़के पाठशाला में आने की अपेक्षा अपने पिता की सहायता करने खेतों में जाना या जीविका के लिए और कोर्इ धन्धा करना पसन्द करेंगे। इस वास्तविकता से परिचित होने के नाते विवेकानन्द दूसरा ही उपाय निकालते हैं। उनका प्रसिद्ध कथन है कि यदि पहाड़ मुहम्मद के पास नहीं जाता तो पहाड़ ही मुहम्मद के पास क्यों न जायें। यानी हिन्दुस्तान का गरीब मेहनतकश किसान यदि शिक्षा के पास नहीं पहुँचता तो शिक्षा को उसके पास पहुँचना चाहिए। विवेकानन्द इसके लिए धर्मोपदेश करते हुए घूमने वाले सन्यासियों का आहवान करते हैं कि उन्हें अपने को शिक्षक के रूप में संगठित करके धर्मोपदेश करने के साथ लोगों को ज्ञान विज्ञान की शिक्षा भी देनी चाहिए। यह देखकर घोर आश्चर्य होता है कि आज विज्ञान के गर्भ से उपजी हुर्इ तकनीक जन समुदाय के बीच रूढि़ और अन्धविश्वास फैलाने में लगी है जबकि एक संन्यासी जन साधारण को ज्ञान विज्ञान से लैस करना चाहता है बलिक इसके लिए धर्मोपदेशकों एवं संन्यासियों का आहवान करता है। शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के लिए विवेकानन्द उसे लोक भाषाओं-मातृभाषाओं के माध्यम से पहुँचाने की बात करते हैं। वे एक घुमन्तू शिक्षालय की कल्पना करते हैं जो गरीब और असहाय लोगों के पास पहुँचकर उन्हें शिक्षित करे। विवेकानन्द लोकभाषा की बात करते हुए इतिहास से भी सबक लेते हैं। महात्मा बुद्ध ने जनता की भाषा में उपदेश किया और व्यापक जन तक अपनी शिक्षाओं को पहुँचाने में सफल हुए। उनके प्रभाव से संस्कृत की शिक्षा बन्द हो गयी। विवेकानन्द कहते हैं कि इससे संस्कृत का वैशिष्टय कायम रहा और आगे चलकर संस्कृत और संस्कृत में निबद्ध ज्ञान का महत्व फिर से स्थापित हो गया। इसलिए विवेकानन्द संस्कृत को उपेक्षित नहीं छोड़ना चाहते। मातृभाषाओं के माध्यम से शिक्षा दी जाय, इसके साथ ही संस्कृत की शिक्षा भी जारी की जाय। इसके पीछे विवेकानन्द जो तर्क देते हैं वह अदभुत है। उन्हें यह आशंका लगती है कि लोकभाषाओं के प्रचार के बाद संभव है, कोर्इ दूसरी जाति संस्कृत में निष्णात हो जाय और विशिष्ट होने का दावा करे। विवेकानन्द संस्कृत की इस विशिष्टता को समाप्त कर देना चाहते है। अगर जन सामान्य संस्कृत में दक्ष होगा तो संस्कृत का अजूबापन या वैशिष्टय अपने आप खत्म हो जायेगा। विवेकानन्द किसी भी तरह संस्कृत का वैशिष्टय और इस बहाने किसी जाति या वर्ण विशेष के वैशिष्टय को समाप्त कर देना चाहते हैं क्योंकि भारत के सामान्य जन के शोषण और दुखों के मूल में यह वैशिष्टय ही है। इसलिए विवेकानन्द किसी भाषा वर्ग या जाति के वैशिष्टय के खिलाफ सामान्य को तरजीह देते हैं। संस्कृत की उपेक्षा भी नहीं और उसे विशेष दर्जा भी नहीं। (2) विवेकानन्द इस बात पर आश्चर्य करते हैं कि इस देश में सित्रयों और पुरुषों में इतना भेद क्यों रखा गया है। वेदान्त की घोषणा है कि सभी प्राणियों में परमात्मा विधमान है। इसलिए विवेकानन्द को यह बात सख्त नागवार लगती है कि सित्रयों को इस देश में महज सन्तानोत्पादक यन्त्र बनाकर रखा गया है। इसके पीछे भी असली वजह उन्हें शिक्षा से वंचित करना रहा है। इसीलिए विवेकानन्द जनसामान्य की शिक्षा पर जितना जोर देते है उतना ही जोर स्त्री शिक्षा पर भी देते हैं। सित्रयों की सिथति के बारे में भी विवेकानन्द के विचार बेहद क्रानितकारी हैं। खासतौर से इसलिए कि अपने को वे परम्परागत संन्यासी के रूप में पेश करते हैं। आम तौर पर हमारे देश के धर्मोपदेशकों, साधु संन्यासियों का नजरिया भी पुरूष प्रधानता वाला रहा है। इसके उलट विवेकानन्द इस बात पर घोर आपŸाि व्यक्त करते हैं कि सित्रयों को हम 'सदैव नि:सहाय अवस्था में रहने और दूसरों पर गुलाम के समान अवलमिबत रहने की शिक्षा देते है। विवेकानन्द सित्रयों को अबला के रूप में शिक्षित करने के खिलाफ है। वे भारतीय सित्रयों की सभी समस्याओं के मूल में उनके भीतर शिक्षा का अभाव मानते हैं। इसीलिए वे स्पष्ट तौर पर घोषित करते हैं कि सित्रयों की सभी समस्यायें शिक्षा नाम के जादू से खत्म की जा सकती है। यध़पि वे स्त्री शिक्षा के लिए तमाम परम्परागत बातों पर भी जोर देते हैं फिर भी वे स्त्री को स्वाधीन देखता चाहते हैंं। 'सित्रयों को ऐसी अवस्था में रखना चाहिये कि वे अपनी समस्याओं का अपने ही तरीके से हल कर सकें। हमारी भारतीय सित्रयाँ इस कार्य में संसार की अन्य सित्रयों के समान ही दक्ष हैं। स्वामी विवेकानन्द ने अपने वेदान्त के ज्ञान को यथार्थ की कसौटी पर कसा था। वे भारतीय समाज में मौजूद पाखण्ड को भली भाँति समझते थे। वे देख रहे थे कि सैद्धानितक रूप से भले ही भेदभाव न बरता गया हो लेकिन व्यावहारिक रूप से भेदभाव मौजूद है। शकित पूजा के केन्द्र बंगाल मे ंरहते हुए विवेकानन्द ने अनुभव किया कि महज प्रतीक रूप मेंं शकित पूजा करने से काम नहीं चलेगा। जरूरत यथार्थ शकितपूजा की है। यथार्थ शकितपूजा को विवेकानन्द इन शब्दो में परिभाषित करते हैं- 'यथार्थ शकित पूजक तो वह है, जो यह जानता है कि र्इश्वर विश्व में सर्वव्यापी शकित है और जो सित्रयों में उस शकित का प्रकाश देखता है। अमेरिका मे पुरुष अपनी महिलाओं को इसी दृषिट से देखते हैं और उनके साथ उŸाम बर्ताव करते हैैं, इसी कारण वे लोग सुसम्पन्न हंै, विद्वान हंै, इतने स्वतन्त्र और शकितशाली हैं। विवेकानन्द हिन्दुस्तान में इस यथार्थ शकितपूजा के हिमायती थे। इस यथार्थ शकितपूजा का मूल मन्त्र स्त्री शिक्षा में देखते हैं। वे सित्रयोें के लिए अलौकिक और लौकिक दोनों तरह की शिक्षा की जरूरत पर बल देते हैं। ऐसी शिक्षा जो सित्रयों को स्वतंत्र और शकितशाली बनाये, दूसरो गुणों के साथ उनके भीतर शूरता और वीरता का संचार करे। वास्तव में विवेकानन्द शिक्षा को सर्वजन सुलभ बनाने वाले विचारक हैं। भारतीय समाज मे ंपरम्परा से जिन लोगों को शिक्षा और ज्ञान से वंचित रखा गया और शकितहीन, गुलाम और दरिद्र बनाया गया उन्हें शिक्षित करना। हिन्दुस्तान का किसान, मजदूर, दलित उपेक्षित वर्गों के साथ सित्रयाँ भी शिक्षा के वरदान से वंचित रखी गयी थीं। शिक्षा को ही बन्धन में बांध कर रखा गया था। विवेकानन्द शिक्षा को हर तरह के बन्धन से मुक्त करने का आहवान करते हैं। उसे जाति, धर्म, लिंग, भाषा आदि के बंन्धन से मुुक्त करके सर्वजन सुलभ बनाना चाहते हैं। वे शिक्षा की सार्थकता इसी रूप में देखते हैं।

शुक्रवार, 23 अगस्त 2013

दूर दृषिट सम्पन्न ऋषि नेता बाबू जगजीवन राम


बाबू जगजीवन राम को 1977 के आम चुनावों में सुनने का अवसर मिला था। तत्कालीन राजनीतिक मसलों के अलावा जो बात ध्यान में रह गयी वह है उनकी भाषा। छोटे, सरल सुस्पष्ट वाक्य। सीधे और साफ ढंग से बिना लाग लपेट के अपनी बातें कह देने और सुनने वाले के तह तक उतर जाने की कला। मेरे किशोर मन में जगजीवन राम की ऐसी छवि बनी जिसने आगे चल कर जाति और वर्ग को योग्यता से जोड़कर देखने वाले पूर्वाग्रहों से मुक्त होने में काफी मदद की।
काफी अन्तराल के बाद सन 2007 में बाबू जी के जीवन और चिन्तन से परिचित होने का अवसर मिला। काशी हिन्दू विश्वविधालय में बाबू जगजीवन राम पीठ कायम हुर्इ। उसका उदघाटन करने तत्कालीन सामाजिक न्याय और सहकारिता मन्त्री श्रीमती मीरा कुमार को आना था। इस कार्यक्रम की आयोजन समिति से मैं भी जुड़ा हुआ था। यह तय हुआ कि 'बाबू जगजीवन राम पीठ की स्थापना के पीछे जो विचार हैं, उन्हें एक ब्रोशर के रूप में प्रकाशित करके वितरित किया जाय। ब्रोशर तैयार करने के क्रम में बाबू जगजीवन राम के व्यकितत्व और विचारों का अध्ययन-अनुशीलन किया।
बाबू जी का जीवन कर्इ कारणों से विलक्षण है। वे अकेले ऐसे दलित नेता हैं जो राष्ट्रीय आन्दोंलन की मुख्यधारा में रहे है। आजादी के पहले स्वाधीनता आन्दोलन में तथा राष्ट्रीय सरकारों मेंं उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाइ±। आजादी के बाद बनी सरकारों में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में योगदान किया। राष्ट्रीयआन्दोलन के नेताओं का मानना था कि आजादी हासिल करना मुख्य लक्ष्य है। आजादी के बाद दलित मुकित के प्रश्न को हल कर लिया जायेगा, जबकि दलित नेतृत्व इसे लेकर सशंकित था। इसलिए दलित नेतृत्व ने दलित मुकित के सवाल को तरजीह दी। गांधी और अम्बेडकर के बीच की बहस मुख्य रूप से यही थी । बाबू जगजीवन राम ने राष्ट्रीय आन्दोलन की मुख्य धारा में रहते हुए दलित मुकित के लिए काम करने का रास्ता चुना। यह बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण था। राष्ट्रीय आन्दोलन के नेतृत्व पर सवर्ण जातियों का प्रभुत्व था। गांधी के अनुनायी होते हुए भी राष्ट्रीय आन्दोलन के नेतृत्व वर्ग में सभी गांधी नहीं थे। इसलिए अपनी दलित पृष्ठभूमि के नाते बाबू जगजीवन राम को राष्ट्रीय आन्दोलन के नेताओं के साथ काम करते हुए जातीय भेदभाव और विद्वेष का दंश झेलना पड़ा। दूसरी तरफ उन्हें दलित नेतृत्व के व्यंग्य बाण भी सहने पड़े। भीतर और बाहर दोनों तरफ से मिलने वाले व्यंग्य और विद्वेष से विचलित हुए बगैर बाबूजी ने राष्ट्रनिर्माण के वृहत्तर सरोकारों और दलित मुकित के विशेष सरोकारों को दृढ़ता पूर्वक अंजाम दिया।
बाबू जी  के जीवन से परिचित होने पर उनके व्यकितत्व की सबसे बड़ी खासियत नजर आती है- वह है विनम्रता और दृढ़ता का दुर्लभ संयोग। इस विनम्रता और दृढ़ता का सम्बन्ध संत रविदास की बानी से है :
प्रभुजी तुम चन्दन हम पानी
जाकी अंग अंग बास समानी ।।
अपने प्रभु के साथ रच बस कर संत रविदास एकमेक हो गये थे। इस एकमेक भाव ने उन्हें सहज आत्मविश्वास से भर दिया था जिसके बल पर वे सामाजिक दंश से उपर उठ कर बेगमपुरा शहर के नागरिक बन सके थे। तुलसीदास के रामराज्य की कल्पना की चर्चा करते लोग अघाते नहीं है; पर मेरी राय में रविदास का बेगमपुरा रामराज्य से बेहतर और उन्नत संकल्पना है । (इस पर फिर कभी) संत रविदास का 'बेगमपुरा ऐसा शहर है, एक ऐसा वतन, जिसमें सभी के लिए खैरियत है। बाबू जगजीवन राम भी इसी बेगमपुरा के नागरिक थे। संत रविदास कहते हैं - 'जो हम सहरी सो मीतु हमारा। बेगमपुरा एक संकल्पना है। ऐसी संकल्पना जो मन को भेद बुद्धि से मुक्त करके समतामूलक समाज की संरचना करती है। बाबू जगजीवन राम इन्हीं अथो± में संत रविदास के 'हम सहरी और 'मीत थे।
मुझे याद है, शुरुआती दौर में बहुत से रेडिकल दलित चिन्तकों को संत रविदास की बानी नहीं पसन्द आती थी। उनकी शिकायत थी कि रविदास 'प्रभुजी। तुम चन्दन हम पानी और प्रभुजी! तुम स्वामी हम दासा कहते हैं। उन्हें लगता था इतना विनम्र आदमी दलित आन्दोलन का प्रतीक कैसे हो सकता है। रविदास की विनम्रता दिखार्इ देती थी दृढ़ता नहीं। वर्ण व्यवस्था ने श्रम को हेय करार दे रखा था। रविदास ने श्रम की संस्Ñति को दृढ़तापूर्वक प्रतिष्ठापित किया। जैसे-जैसे दलित आन्दोलन आगे बढ़ा वैसे-वैसे रविदास के बारे में यह समझ विकसित होती गयी।
संत रविदास की यह विनम्रता और दृढ़ता ही है जो बाबू जगजीवन राम को एक ही साथ राष्ट्रीय आन्दोलन के प्रति सहज और दलित सरोकारों के प्रति सजग बनाये रखती है।बाबू जगजीवन राम ने राष्ट्रीय आन्दोलन की मुख्यधारा में रहते हुए, सरकारों में शामिल होकर दलितोत्थान के लिए जो कार्य किये हैं उनका मूल्यांकन होना बाकी है। इसके लिए हमें दलित आन्दोलन के आगामी चरण का इन्तजार करना होगा।
बाबू जी ने अपने एक व्याख्यान में कहा है- 'शरीर को ही गुलाम नहीं, किस तरह हमारे मसितष्क को गुलाम बना दिया गया है कि जो हमारे उपर अत्याचार करता है उसको हम अपने से बड़ा मान लेते हैं। सबसे बड़ा हमारे मसितष्क का ह्रास इसमें किया गया कि हमने अपने आप को छोटा समझ लिया। जो व्यकित खुद अपने आप को छोटा समझता रहेगा, वह कभी बड़ा नहीं बन सकता रविदास प्रसिद्ध और मान्य संत होने के बाद भी बार-बार 'कह रैदास खलास चमारा कहते हैं और जूता सीने का काम करते हुए इसी मानसिक गुलामी को तोड़ते हैं।
बाबू जगजीवन राम भी संत रविदास की भाँति स्वयं को हीन और अत्याचारी को श्रेष्ठ समझने वाली मानसिक गुलामी को तोड़ने का काम करते हैं। वे बार-बार सवाल करते हैं- 'मानव के र्इश्वरत्व को प्रतिषिठत करने का जतन क्या भारतीय समाज में सम्भव है। उनका ध्येय ऐसे समाज की रचना है जिसमें मनुष्य के र्इश्वरत्व को प्रतिषिठत किया जा सके। इसीलिए वे कहते हैं- 'भारतीय समाज ने हमको छोटा बनाकर रख दिया है, मैं किसी को छोटा नहीं बनाना चाहता। यह बहुत गहरे आत्मविश्वास से उपजा हुआ कथन है । हमें छोटा बनाया गया, पर हम किसी को छोटा नहीं बनाना चाहते, हमें घृणित समझा गया पर हम किसी को घृणित नहीं समझते, हमें उत्पीडि़त किया गया पर हम किसी को उत्पीडि़त नहीं करना चाहते, हमारा शोषण किया गया, पर हम किसी का शोषण नहीं करना चाहते। ऐसी अनेक बातें हैं जो इस आत्मविश्वास से निकलती हैं। बाबू जगजीवन राम की समझ है कि शोषण के क्रम को उलट कर शोषण मुक्त और समतामूलक समाज की रचना संभव नहीं है। शोषण और विषमता पर टिके समाज में कोर्इ भी मुक्त नहीं है इसीलिए बाबू जी कहते हैं- 'यदि मैं ब्राहमणवाद को मिटाने का जतन कर रहा हूँ, तो मैं ब्राहमण को भी मुक्त करना चाहता हूँ, ठाकुर को भी मुक्त करना चाहता हूँ सिर्फ दलितों को नहीं। रेडिकल से रेडिकल दलित चिन्तन को एक न एक दिन बाबू जी की इस बात का मर्म समझना होगा कि दलित मुकित अकेले संभव नहीं है। वह तभी संभव है जब ब्राहमणवाद के जाल से स्वयंं ब्राहमण की मुकित हो, क्षत्रिय की मुकित हो, सभी वणो± की मुकित हो, पूरे समाज की मुकित हो। बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर इस बात को ठीक से समझते थे हम शायद इसीलिए उन्होंने बाबू जगजीवन राम को 'दूरदृषिट सम्पन्न ऋषि नेता करार दिया था।

क्या भ्रष्टाचार का वर्ग चरित्र होता है ?

पिछले दिनों प्रसिद्ध समाजशास्त्री आशीष नन्दी के एक बयान पर काफी हल्ला हंगामा हुआ। उनकी बात राजनीतिक रूप से गलत थी इसलिए उन्हें माफी भी माँगनी पड़ी। लेकिन इस पूरे वाकये ने यह विचार करने के लिए उकसाया कि क्या भ्रष्टाचार का कोर्इ वर्ग चरित्र होता है। समाज वगो± में बँटा हुआ है। क्लासिकल माक्र्सवादी नजरिये से देखें तो शोषक वर्ग और शोषित वर्ग है। आर्थिक नजरिये से देखें तो उच्चवर्ग, मध्यवर्ग और निम्न वर्ग है। सामाजिक नजरिये से देखने पर वर्ग के निर्माण में वर्ण, जाति और धर्म के मामले भी शामिल हो जाते हैं। तब उच्च वर्ग, निम्न वर्ग के साथ अल्पसंख्यक, दलित, वंचित, उपेक्षित आदि अनेक वर्ग दिखार्इ देते हैं। इन सभी सामाजिक समूहों में पर्याप्त राजनीतिक चेतना का विकास हुआ है। राजनीति सजग होने की वजह से ये सभी समूह राजनीतिक वर्ग हैं। राजनीतिक सजगता इन सभी वगो± को सामाजिक रूप से सहभागी बनाती है और देशसेवा के लिए प्रेरित करती है। यह सहभागिता सभी तरह के समूहों को देश सेवा का अवसर देती है। देश सेवा के भीतर से ही स्वयंसेवा का वह रास्ता निकलता है जो भ्रष्टाचार के राजमार्ग पर ले जाता है। देश सेवा का सबसे सुगम तरीका सत्ता है। राजनीति सत्ता प्रापित का प्रमुख रास्ता है ही नौकरशाही भी खास तरह की सत्ता देती है। सत्ता में सभी वगो± की भागीदारी हो रही है। कहते हैं कि सत्ता भ्रष्ट बनाती है और पूर्ण सत्ता पूरी तरह भ्रष्ट बनाती है। इसलिए भ्रष्टाचार किसी खास वर्ग जाति या समूह की बपौती नहीं रह गयी है। लोकतानित्रक समाज में भ्रष्टाचार का भी लोकतन्त्रीकरण हुआ है। जैसे हर आदमी के वोट की कीमत बराबर है चाहे वह जिस पृष्ठभूमि से आया हो, हर आदमी के मौलिक अधिकार बराबर हैं उसी तरह हर आदमी को भ्रष्ट होने का हक भी हासिल है। भ्रष्ट होना भी जन्म सिद्ध अधिकार है बात अवसर मिलने की है। हमारे समाज में भ्रष्टाचार जीवन पद्धति की तरह हो गया है। भ्रष्ट होकर ही व्यावहारिक और नीति निपुण हुआ जा सकता है। जब किसी कर्तव्यनिष्ठ, र्इमानदार और मूल्यों और आदशो± वाले युवा अधिकारी को व्यावहारिक बनने की सलाह दी जाती है तो उससे अपेक्षा की जाती है कि वह भ्रष्टाचार के युग धर्म में शामिल हो जाय। पिछले कुछ सालों से देश भ्रष्टाचार को लेकर उद्वेलित है। यह उद्वेलन समय-समय पर छोटे बड़े आन्दोलनों के माध्यम से प्रकट होता रहा है। मजे की बात यह है कि भ्रष्टाचार ब्रह्म की तरह सर्वव्यापी है और विरोधी आन्दोलनों में भी अपने लिए जगह निकाल ही लेता है। अभी हाल में अन्ना हजारे और अरविन्द केजरीवाल भ्रष्टाचार विरोध के चैमिपयन बन कर उभरे थे। अन्ना हजारे के आयोजनों में भ्रष्ट तरीके से अनाप-शनाप धन बटोरने वाले लोगों की सक्रियताएँ सन्देह पैदा करने वाली थीं। इसी बीच अरविन्द केजरीवाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन के गुब्बारे में पिन चुभो दिया। अरविन्द केजरीवाल इस मामले में तो बिल्कुल सही हैं कि राजनीतिक परिवर्तन राजनीति के माध्यम से ही हो सकता है। लेकिन वे जिस तरह के परिवर्तन का सपना दिखा रहे हैं वह एक और राजनीतिक दल बना लेने मात्र से संभव नहीं होने वाला है। अरविन्द केजरीवाल यह भी जानते हैं। इसलिए अरविन्द केजरीवाल का कोर्इ छुपा उíेश्य भले पूरा होता दिखार्इ दे- वे कोर्इ बड़ा परिवर्तन नहीं करने जा रहे हैं। अलबत्ता वे स्वयं एक तरह का नैतिक भ्रष्टाचार कर रहे हैं। आम तौर पर आर्थिक भ्रष्टाचार को ही भ्रष्टाचार माना जाता है। वैचारिक भ्रष्टाचार को भ्रष्टाचार माना ही नहीं जाता है। जबकि भ्रष्टाचार पहले विचारों में घटित होता है फिर आकांक्षाओं में उतरता है और फिर नैतिक रूप से भ्रष्ट बना देता है। आर्थिक भ्रष्टाचार से कहीं ज्यादा खतरनाक नैतिक भ्रष्टाचार है। नैतिक भ्रष्टाचार माने विचार और व्यवहार के बीच का फासला। पहले हम नैतिक और वैचारिक रूप से ही भ्रष्ट होते हैं। आर्थिक भ्रष्टाचार उसी की अभिव्यकित या लक्षण मात्र है। विचारणीय मुíा यह भी है कि भ्रष्टाचार की जड़ कहाँ है- औपनिवेशिक सत्ता द्वारा बनायी गयी नौकरशाही में या कि उसे हाकने वाली राजनीतिक सत्ता में। सवाल यह भी होता है कि भ्रष्टाचार नीचे से उपर की ओर गया है या कि उपर से नीचे की ओर आया है। इस सवाल का ठीक-ठीक उत्तर भले ही न मिले लेकिन यह तो तय है कि यह उपर से नीचे तक मौजूद है। आजादी के बाद लम्बे समय तक देश की राजनीति पर कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व रहा है। इसलिए यह माना गया कि भ्रष्टाचार की गंगोत्री तो कांग्रेस से ही शुरू होती है। इसलिए विपक्ष के राजनीतिक समूह भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तोप का मुँह कांग्रेस की ओर करते रहे हैं। धीरे-धीरे कांग्रेस की एकछत्र सत्ता कमजोर हुर्इ और दूसरे राजनीतिक दलों की सत्ता में भागीदारी शुरू हुर्इ। तब पता चला कि कल तक भ्रष्टाचार के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाले खुद भ्रष्टाचार के दल-दल में धंस गये हैं। इसलिए धीरे-धीरे भ्रष्टाचार का विरोध राजनीतिक दलों के एजेन्डे से बाहर होता गया। राजनीतिक दलों में एक तरह की आम सहमति सी बन गयी है। वे भ्रष्टाचार का विरोध नहीं करते बलिक चुपचाप अपनी बारी का इन्तजार करते हैं। हमारी महान जनता चुनाव जिता कर न केवल हमारे सब पाप धो देती है बलिक अगले पाँच साल भ्रष्टाचार करने की खुली छूट भी दे देती है। सभी राजनीतिक दलों के अपने-अपने सामाजिक आधार हैं। अपने सामाजिक आधार के वृहत्तर हित में भ्रष्टाचार करना धर्म है। इसलिए जिसे हम भ्रष्टाचार समझते है वह वास्तव में राजनीतिक दलों का अपने सामाजिक आधारों के वृहत्तर हित में किया जाने वाला धर्म पालन मात्र है। कर्इ बार हम आश्चर्य चकित होते हैं कि कैसे कोर्इ इस कदर भ्रष्ट व्यवहार कर सकता है और भ्रष्टाचार के उजागर होने पर भी बिना लजिजत हुए जी सकता है। लेकिन वे हमेशा सही होते हैं। उनके पीछे एक बड़ा समूह होता है जो जय जयकार करता रहता है। मामला भ्रष्टाचार का नहीं भ्रष्टाचार में हिस्सेदारी का है। हमारे वर्ग, समाज या समूह का आदमी भ्रष्टाचार नहीं कर रहा है, वह तो सिर्फ हिस्सा बँटा रहा है। अगर समाजवाद है तो फिर भ्रष्टाचार में समाजवाद क्यों नहीं । यही बात नौकरशाही पर भी लागू होती है। राजनीतिक दलों की तरह नौकरशाही भी किन्हीं सामाजिक आधारों से आती है। बहुधा- नौकरशाही का हिस्सा बनने के मूल में ही भ्रष्ट तन्त्र में शामिल होने की आकांक्षा होती है। इसलिए वहाँ पहुँच कर रच बस जाने में बहुत समय नहीं लगता। नौकरशाही में जो सामाजिक वर्ग पहले से ही काबिज हैं वे तो इस कला में दक्ष हैं। इधर नौकरशाही के सामाजिक आधार का विस्तार हुआ है। जाहिर है नये रंगरूट लूट की कला में उस तरह दक्ष नहीं हैं, इसीलिए नौसिखिये साइकिल चालक की तरह डममग करते हुए चलते हैं और दिख जाते हैं। आकांक्षा सब की एक होती है। ट्रेनिंग भी एक जैसी होती है। मामला बस दक्षता हासिल करने का है। इसलिए किसी एक वर्ग या समूह को भ्रष्ट कहना या बताना उतना ही गलत है जितना किसी दूसरे वर्ग या सामाजिक समूह को पूरी तरह पाक साफ बताना।